रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हुआ जिसके बाद फिर से दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दिग्गजों का दौरा शुरू हो गया है। वहीं पहले चरण के मतदान के बाद राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगा रहे हैं। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने भी भाजपा पर तंज कसने से नहीं चुके।

सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह का बोरिया बिस्तर गोल होगा। राजनांदगांव से बुरी तरह हारेंगे। रमन सिंह के राज में देश में सबसे ज्यादा गरीबी छत्तीसगढ़ में थी। कुपोषण और दूसरे बीमारियों से सबसे ज्यादा मौत हुई। रमन सिंह ने केवल ठगने का काम किया। सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि रमन सिंह ने आदिवासियों का जमीन पूंजीपतियों को दे दिया। हम केवल तीन बाबाओं को जानते हैं। बाबा गुरु घासीदास, गांधी बाबा और बाबा साहेब अंबेडकर। रमन सिंह चाउर वाले नकली बाबा हैं। ऐसे नकली बाबा के झांसे में नहीं आना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।