Ravi Kishan

बिलासपुर। भाजपा सांसद रवि किशन आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान रवि किशन ने कहा, कि यहां मैंने फिल्मों की शूटिंग की है। मैं मानता हूं कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं। वहां की सरकार ने इसे लूटा है, 15 साल में जो विकास हुआ उसका एक प्रतिशत भी नहीं हुआ। पीएम आवास नहीं मिला, हम 8 लाख आवास तुरंत देंगे। यहां के सीएम भूपेश बघेल तो पीएम के नाम से चिढ़ है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद रवि किशन ने मोदी की गारंटी का उल्लेख किया और कहा कि 5 साल में इन्होंने छत्तीसगढ़ को लूट कर बर्बाद कर दिया है। वहीं रवि किशन ने भाजपा के चुनाव प्रचार का वीडियो दिखाया और कहा कि मुंबई वाले कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर फिल्म और सीरीज बनाने की तैयारी में है।

बता दें कि जनता में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को लेकर आक्रोश है। बाबा का बुलडोजर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते भ्रष्टाचारी घोटाले बाजों के खिलाफ चलेगा। ईडी आईटी के दुरुपयोग पर रवि किशन ने कहा कि इसके काम का अपना तरीका है, वो सिस्टम से काम करती है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई तो होगी ही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।