TS

केशकाल। चुनावी आगाज छत्तीसगढ़ में हो चुका है, राजनीतिक दलों के नेता अपने पक्ष में वोट करने की अपील करने चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम और टीएस​ सिंहदेव कल 29 अक्टूबर को चुनावी दौरे के तहत केशकाल विधानसभा के फरसगांव पहुंचे थे। वहीं उन्होंने ऐसी बात कह दी कि सियासी गलियारों में बवाल मच गया है।

बता दें कि टीएस बाबा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आने वाले वर्ष तक 3 हजार रुपए धान की कीमत नहीं मिलती है तो, मेरा इस्तीफा ले लेना क्योंकि मैं झूठा वादा नहीं करता और अपने गले में फांसी का फंदा लगवाना नहीं चाहता। अब देखना होगा कि आने वाले समय में जनता का रुख किस ओर होता है। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। वहीं सैकड़ों की संख्या में किसानों से कर्जमाफी का फार्म भी भरवाया गया।

See also  सादगी पसंद मंत्री, व्हीआईपी अधिकारी तो कैसे न होगी जनता के पैसों की बर्बादी

वहीं टीएस बाबा रविवार को ग्राम गम्हरी पहुंचते ही विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक बाइक रैली निकाल कर जोशीला स्वागत किया ।

जनता को संबोधित करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास हेतु अनेकों कार्य हुए हैं। जिस प्रकार से 2018 में किसानों का कर्ज माफ किया गया था, उसी प्रकार इस बार भी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस के द्वारा किये जा रही सभी घोषणा को भी सिंहदेव ने गिनाया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।