Vote

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद मंडी प्रांगण में आज से मतदान सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है। वहीं प्रशासन ने बिंद्रा नवागढ़ के 9 संवेदनशील मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टियों को प्राथमिकता से रवाना करना शुरू के दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान 17 नवम्बर शुक्रवार को होगा। वहीं निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लगभाग 9 मतदान केन्द्रों में मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

बता दें कि जिले में दो विधानसभा राजिम और बिंद्रानवागढ़ हैं। दोनों विधानसभा मिलाकर जिले में कुल 573 मतदान केंद्र हैं। वहीं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता हैं। इसमें पुनरीक्षण के बाद 15 हजार 739 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ईपी अनुपात में 2.3 प्रतिशत की भी वृद्धि हुई है।

See also  सिरपुर के जंगलों में जमा 18 दंतैलों का दल, कांवरिए दिन में ही अर्पित करें जल : प्रशासन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।