Dipak baij

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान पर ‘ढेबर के लोग मेरी हत्या करवाना चाहते थे’ मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण से हार दिख रहा है। ये हार की बौखलाहट है, वे चाहते हैं कि कांग्रेस गलती करे, इसलिए उन्हें सुनना पड़ रहा है। वे हार की बौखलाहट से कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ना चाह रहे हैं।

वहीं पीएम मोदी के दौरे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जब से चुनाव की शुरुआत हुई तब से प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ झांक कर नहीं देखें पीएम, वे सत्ता हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों को डराने का काम केंद्र के नेता कर रहे हैं।

वहीं साजा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने डेरा डाला हुआ है इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि रवींद्र चौबे बड़े नेता हैं, बीजेपी वहां हिंदुत्व का कार्ड खेलना चाह रही है, घटना को वे चुनाव में भुनाना चाह रहे हैं, लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होना चाहिए। भाजपा नेता वहां लगातार डेरा डाले हुए हैं लेकिन वहां कांग्रेस मजबूत है। भाजपा सहानुभूति के दम पर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।