Naxalite leader

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सलियों ने CRPF टीम पर हमला किया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर निशाना साधा है। नक्सलियों ने धमतरी के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर कम तीव्रता का बम ब्लास्ट करते हुए क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार की भी धमकी दी है।‌ बताया‌ जाता‌ है नक्सलियों ने पहले भी इस तरह की धमकी क्षेत्र में दी थी।

बता दें कि चुनाव आयोग ने क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बलों के सांथ सीआरपीएफ के बटालियन की‌ तैनाती पहले से ही कर रखी‌ है। जिस तरह से मजबूती‌ नक्सल कोर इलाकों पर मतदान कराए गए थे उसी‌ तरह जो नक्सलियों के आतंक से कम प्रभावित इलाके है वहां भी वोटिंग की‌ तैयारी कर रखी है। जिससे कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।