रायपुर। प्रधानमंत्री जी! आप छत्तीसगढ़ में आकर मुझे गाली दे रहे हैं। मैं सुन रहा हूँ। आपके मंत्री और नेता आकर मुझे बदनाम कर रहे हैं। मैं सुन रहा हूं। पहले रमन सिंह जी ने मुझे छोटा आदमी कहा था, मैंने सुन लिया था।

लेकिन मेरे छत्तीसगढ़ की जनता को अपशब्द न कहना, छत्तीसगढ़ियों पर अगर बात आएगी, तो न मैं चुप बैठूंगा न छत्तीसगढ़ की जनता चुप बैठेगी। भरपूर जवाब मिलेगा। सीएम भूपेश बघेल ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।

आगे उन्होंने कहा कि “… आप(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) जिम्मेदारी के पद पर बैठे हुए हैं और आपको सवालों के जवाब देने होंगे। आप क्यों जातीय जनगणना नहीं कराते हैं? आपको किसका डर है?… सबसे बड़ा झूठा सर्च करेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी का नाम आगे आएगा… वह ये लड़ाई सीधी नहीं लड़ रहे हैं। कभी झूठा आरोप लगा देंगे तो कभी ED को सामने ले आएंगे…।”

See also  TMC को लगा बड़ा झटका, लुइज़िन्हो फलेरियो ने संसद के उच्च सदन की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू