कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग…

सूरजपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह का पोलिंग बूथ में अंदर जाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें ये देखा जा सकता है कि, उनके गले में बीजेपी का गमझा और उसका बैच भी उन्होंने लगा रखा था।

ऐसे में नियमों को देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। कांग्रेस ने भी उन पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, बाद में उन्हें किसी ने बताया तो उसको उतारकर वे दोबारा पोलिंग एजेंट के पास गमझा और बैच उतारकर पहुंची। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि, क्या इस पर निर्वाचन आयोग उन पर कोई कार्रवाई करेगा या नहीं।

जिले के परशुरामपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र 172 परसुरामपुर पहुंची. इस दौरान वे पोलिंग बूथ के अंदर भाजपा का गमझा और भाजपा का बैच लगाए नजर आई।

See also  Cabinet Meeting : स्थानांतरण नीति समेत कैबिनेट बैठक में लिए गए ये 9 बड़े फैसले

अचार संहिता का किया उल्लंघन

वहीं भाजपा का गमझा और बैच को लेकर कांग्रेस नेता रामकृष्ण ओझा ने कहा, भाजपा पूरे चुनाव में उन्होंने फार्म भरवाया और आचार संहिता का उल्लंघन किया है। भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने बैच लगाकर मतदान किया है। अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। चुनाव आयोग स्वतः संज्ञान नहीं लेता है तो कांग्रेस इसकी शिकायत करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू