रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदान के मामले में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों से कहीं ज्यादा रहा हैं। इसके साथ ही 90 में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में भी महिला मतदाता पुरुषों से आगे रही हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों सात और 17 नवंबर को हुए मतदान में कुल एक करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमे 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिला मतदाताओं की कुल संख्या वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या से अधिक हैं। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  कलेक्टर की अनोखी पहल : जिले के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान के लिए भेजा नेवता और मनुहार पत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।