Kedar Gupta

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के एक बयान पर ‘पीएम मोदी का मतलब पनौती’ को लेकर बीजेपी ने उन पर हमला किया है। बीजेपी के नेताओं ने उनसे अपने इस बयान पर माफ़ी मांगने को कहा है। वहीं इस संबंध में बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है।

केदार गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि पनौती तो छत्तीसगढ़ की सरकार है। पहली बार उनका मन किया कि इंदौर स्टेडियम में मैच देखें। कभी देखे नहीं तो इस बार भी नहीं देखते। ये लोग आपस में एक दूसरे के कानों में बातें करते थे। इनकी बातें सीधे रोहित शर्मा तक पहुंच गई।

इस बार जनता छक्का मार रही है, कांग्रेस सीधा बाउंड्री पार ना हो जाए। हम 60 सीट पर जीत हासिल करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेताओं की भूमिका पर केंद्र के हर मंत्री का परफॉर्मेंस छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है। छ.ग की जनता केंद्रीय नेतृत्व, पीएम मोदी को पसंद करती हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।