लैंडिंग स्थल के बजाय पायलट ने सभास्थल पर लैंड किया

रायपुर/बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर की लैंडिंग में आज बड़ी चूक सामने आई। हेलीकाप्टर की लैंडिंग जहां होनी थी, वहां से बजाय सभास्थल के बिल्कुल करीब ही पायलट ने लैंड किया।

अनकंट्रोल स्पेस पर हेलीकाप्टर की लैंडिंग से बड़ा खतरा टल गया। आचार संहिता की वजह से सीएम बघेल चार्टर्ड चॉपर से दौरे कर रहे हैं। इनके पायलट को छत्तीसगढ़ की टोपोग्राफी की जानकारी नहीं रही।

मुख्यमंत्री बघेल आज बिलाईगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा के लिए पवनी पहुंचे थे। इस दौरान उनके हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था। ये हेलीपैड सभास्थल से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर था। हेलीपेड पर लैंडिंग इंडिकेटर के तौर पर स्मोक भी जलाया गया था, लेकिन पायलट की चूक की वजह से हेलीकाप्टर की लैंडिंग वहां नहीं हो सकी। और हेलीकाप्टर सभास्थल के बिल्कुल करीब पहुंच गया। सभास्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर हैलीकाप्टर लैंड हो गया। एसपी आशुतोष सिंह ने समाचार माध्यमों को बताया कि पायलट को अक्षांश और देशांतर ( लोंगिट्यूड – लैटीट्यूड) की कुछ गफलत हुई।

See also  Special Story : कैसे इंसान खुद की बेलगाम इच्छाओं को पाने के लिए कभी-कभी सब कुछ दाव पर लगा देता है, आखिर में उनके लिए ताउम्र तरसता रह जाता है, पढ़िए विशेष लेख

जिसकी वजह से लैंडिंग वहां नहीं करायी जा सकी। पायलट ने भी इस चूक को माना है। दरअसल तय जगह पर हेलीकाप्टर की लैंडिंग नहीं होने की वजह से दुर्घटना के नजरिये से भी मामला तो संवेदनशील था ही, सुरक्षा के नजरिये से भी मौके पर हड़कंप मच गया। क्योंकि पुलिस बल हैलीपेट पर लगाया गया था, लेकिन वहां हेलीकाप्टर ने लैंड ही नहीं किया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस टीम ने उस स्थल को अपने घेरे में लिया, जहां मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर लैंड किया। इधर कार्यकर्ताओं के बीच ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करायी गयी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू