रायपुर। छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में सियासी माहौल उबाल पर है. सियासत ऐसी कि, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि, ये हमला प्रचार करने के दौरान किया गया. जिसके बाद उन्होंने कांग्रेसियों को गुंडा तक कह दिया. अब इसी बयान पर सीएम बघेल का पलटवार सामने आया हैं।

भूपेश बघेल ने बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, बृजमोहन अग्रवाल पर हमला कौन कर सकता है?उनको कौन धमकी देगा. बृजमोहन जी ने मोदीजी को टेबल के नीचे छुपने पर मजबूर कर दिया था. वहीं हमले के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेसियों को गुंडे तक कह दिया. जिस पर सीएम बघेल ने कहा, उनके सामने किसी को गुंडा कहना, गुंडा शब्द का अपमान है. जनता सब समझती है, अब ऐसी राजनीति नहीं चलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Congress District Presidents : कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चुनाव में उम्र और कार्यकाल बने कसौटी, रायपुर में सबसे ज्यादा दावेदार…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।