रायपुर : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान होना हैं. इसके लिए आज चुनाव सामाग्री का वितरण किया जाएगा. शहर के BTI ग्राउंड और सेजबहार में सामाग्री का वितरण किया जाना हैं. सामग्री वितरण केन्द्रों तक पहुंचने के लिए बस की सुविधा की गई है. सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल बीटीआई ग्राउंड, सेजबहार और तिल्दा से बूथ के लिए रवाना होंगे.

17 नवंबर को प्रदेश की 70 विधानसभा में चुनाव होने हैं. चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. रायपुर पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए कांस्टेबल और जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

सुरक्षा के लिहाज के पुलिस और आर्मी के जवानों की तैनाती भी की गई है. मतदान के दौरान हर जगह पर पुलिस और जवान तैनात रहेंगे. जिले में सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स की 37 कंपनियां भी तैनात रहेंगी. साथ ही 65 पेट्रोलिंग पार्टी शहर का निरीक्षण करेंगी. वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी।

इधर सार्वजनिक मंचो से चुनाव-प्रचार रुकने के बाद प्रत्याशी आज डोर टू डोर कैंपेन करेंगे. बाहर से आए नेताओं का क्षेत्र में रहना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है. वाहनों पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं शराब दुकानें भी बंद रहेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।