छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी पुनः कांग्रेस की सरकार

जयपुर। सीएम भूपेश आज राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में धुआंधार प्रचार करने पहुंचे है। उन्होंने मेवाड़ की वीरभूमि को प्रणाम किया ! सीएम भूपेश आज राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के मजबूत प्रत्याशी प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया।

सीएम भूपेश ने कहा कि जनता का मूड बता रहा है कि इस बार षड्यंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं। राजस्थान में भी पुनः कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है छग के CM भूपेश बघेल ने अजा राजस्थान में चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान न्यूज़ एजेन्सी से बातचीत में उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ वे(BJP) हार चुके हैं, तेलंगाना में उनका कुछ है नहीं। राजस्थान के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान के लोग बहकावे में नहीं आएंगे… महंगाई की जो मार पड़ रही है उसके लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है।”

See also  PM Modi's Birthday: पीएम मोदी का 74वां जन्मदिन आज, सेवा पखवाड़ा मनाएगी बीजेपी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर