रायपुर : साल 2023 के चुनावी माहौल में रायपुर सिटी उत्तर विधानसभा सीट पर इन दिनों सियासी गहमा-गहमी चरम पर है. राजधानी रायपुर में आने वाले इस क्षेत्र पर किस दल का कब्जा होगा, इस पर सियासी जानकारों की भी नजरें टिकी हैं.

जहां तक पांच वर्ष पहले हुए चुनावों की बात है, तो उस समय कांग्रेस ने बड़ी आसानी के साथ इस सीट पर अपना परचम लहरा दिया था. तमाम कोशिशों के बाद भी भाजपा को यहां से जीत नहीं मिल सकी थी. लेकिन इस बार के हालात अलग हैं, देखना दिलचस्प होगा कि रायपुर उत्तर विधानसभा के मतदाता किस दल के पक्ष में अपना मत रखते हैं.

साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से कुलदीप जुनेजा को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में श्रीचंद सुंदराणी मैदान में थे. चुनावी मुकाबले में कांग्रेस ने 59 हजार से अधिक वोट पाकर जीत हासिल की. वहीं भाजपा को लगभग 43 हजार वोट मिले थे.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।