पाली-तानाखार : राम दयाल उइके को भाजपा ने पाली-तानाखार सीट से प्रत्याशी बनाया है। यह अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। रामदायल उइके का जन्म 1 जून 1966 को ग्राम बोकरामुडा जिला बिलासपुर ( वर्तमान कोरबा जिला) में हुआ था। उनके पिता का नाम कुंजल सिंह उइके है। रामदयाल उइके ने बीए एलएलबी तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह बृजकुमारी उइके के साथ हुआ था। उइके का पेशा कृषि है।

रामदयाल उइके सन 1998 में पहली बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2003, 2008 और 2013 में चौथी बार विधानसभा हेतु कांग्रेस पार्टी से विधायक निर्वाचित हुए। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वो कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा की टिकट पर उन्होंने पाली–तानाखार सीट से चुनाव लड़ा। पर विधासभा चुनाव में वो तीसरे नंबर पर रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।