सीतापुर: सीतापुर में रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस पर सेना के अपमान का आरोप लगाया है. हाल ही अमरजीत भगत ने पांचवीं बार टिकट मिलने पर बीजेपी पर हमला बोला था. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रामकुमार टोप्पो पर तंज कसते हुए कहा था कि सैनिक का काम सरहद पर देश की सेवा करना होता है. देश चलाने का काम नेताओं का होता है. अब इसी बयान को आधार बनाकर रामकुमार टोप्पो ने अमरजीत भगत पर हमला बोला है.

अमरजीत भगत ने सरहद की रक्षा करने को कहा था:

15 अक्टूबर को कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इस लिस्ट में सीतापुर से कांग्रेस ने मंत्री अमरजीत भगत को उम्मीदवार बनाया. पांचवीं बार टिकट मिलने के बाद अमरजीत भगत ने रामकुमार टोप्पो पर हमला बोला. उन्होंने कहा था कि” राजनीति करना राजनेताओं का काम है. सेना और सैनिक का काम तो सरहद पर तैनात होकर देश की रक्षा करने का है. ड्यूटी करने का है. राजनीति करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. रामकुमार टोप्पो सेना में नौकरी कर देश की सेवा कर रहे थे. तो वही उनको रहकर देश की सेवा करनी थी. राजनीति करना हर किसी की बात नहीं. नेता को देश चलाने दें. सैनिक देश की रक्षा करने का काम करे”

See also  आदिवासी छात्राओं ने रेंगते हुए की छात्रवृत्ति और नौकरी की मांग

“कांग्रेस करती है सेना का अपमान”:

मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर रामकुमार टोप्पो ने पूरे कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “कांग्रेस हमेशा से सेना का अपमान करते आई है और आज भी सेना का अपमान कर रही है. जब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया तो इन्होंने सेना से सबूत मांगे. कांग्रेस के नेता हमेशा से ही सेना के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते आए हैं. फिर भी इस बार प्रचंड बहुमत से सीतापुर में कमल खिलेगा. राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी”

दूसरे चरण में सीतापुर में मतदान:

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण में सात नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी. सीतापुर में 17 नवंबर को मतदान होगा. तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. अब देखना होगा कि इस बार सीतापुर की जनता किसे पसंद करती है. रामकुमार टोप्पो को जीत मिलती है या रिकॉर्ड पांचवीं बार फिर अमरजीत भगत विधायक बनते हैं.

See also  CG पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान : आप भी बनाकर भेज सकते हैं सड़क सुरक्षा से जुड़ी दो मिनट की फिल्म, मिलेंगे हजारों रुपए पुरस्कार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।