Renuka Singh

मनेन्द्रगढ़। भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के भारती जनता पार्टी की प्रत्याशी रेणुका सिंह द्वारा बिना पूर्व अनुमति लिये प्रचार-प्रसार करने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नोटिस पत्र जारी किया गया है।

18 अक्टूबर 2023 को रेणुका सिंह द्वारा ग्राम पंचायत मंटोलिया, ग्राम पंचायत धोवाताल, ग्राम पंचायत भवरखोह, ग्राम पंचायत चुटकी, ग्राम पंचायत खेतौली, ग्राम पंचायत बहरासी, ग्रमा पंचायत जनकपुर, ग्राम पंचायत खादाखोह में प्रचार-प्रसार किया गया था। जिसकी पुष्ट शिकायत रिर्टनिंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित प्रतिवेदन के साथ की गई थी। जिला निवार्चन अधिकारी ने प्रत्याशी को 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।