Minister Meenakshi Lekhi

रायपुर। आज रायपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी। मीनाक्षी लेखी ने सीएम बघेल के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि ED और आयकर के नाम से कौन डरेगा। जिसने चोरी की उसे पुलिस से डरना ही चाहिए। जिसने काला धन अर्जित किया है उसे ED और आयकर विभाग से डरना ही चाहिए। वहीं सांसद मीनाक्षी लेखी गरियाबंद में नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगी। बता दें कि गरियाबंद में मीनाक्षी लेखी आमसभा को संबोधित करेंगी।

वहीं छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी पार्टियां चुनाव में जीत को लेकर जोरों-शोरों से मैदान पर उतरी हुई है। दूसरे चरण के नामांकन कार्यक्रम में प्रदेश में बीजेपी के बड़े नेता का आना-जाना लगा हुआ है। आज बीजेपी के बड़े नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सीएम बघेल के कार्यक्रम में महिलाओं को चढ़ी माता, झूमने लगी कई सफाईकर्मी, देखें VIDEO

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।