polling booth

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मतदान कराना बड़ी चुनौती है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के तीनों विधानसभा में कई ऐसे पोलिंग बूथ हैं जो हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हैं और वहां पर चुनाव कराना बड़ी चुनौती है।

बता दें कि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर, प्रेमनगर और भटगांव विधानसभा क्षेत्र में हाथियों की समस्या कोई आम बात नहीं है। ऐसे में यहां पर मतदान कराना बड़ी चुनौती है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल और वन विभाग की टीम हाई अलर्ट पर हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि, हाथियों की मौजूदगी से इलाके में भय का माहौल है। शाम होते ही हाथी बाहर निकल जाते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  BREAKING: जगदलपुर में अंडर कवर सैनिक की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला, बाजार में मची भगदड़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।