कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दूसरे चरण के मतदान को केवल कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। वहीं आज शाम पांच बजे के बाद से प्रचार-प्रसार में रोक लग जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रचार के अंतिम दिन में प्रदेश में कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को भी मिलेगा। इसी बीच BJP के 5 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

बता दें कि पहले चरण के मतदान से पहले 4 नवंबर को प्रचार के दौरान इन पांचों बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उपद्रव करने का आरोप है। इन कार्यकर्ताओं में तेजू जैन, दिलीप नायक, काशी उईके, अजय शर्मा और बरसाती वर्मा पर मामला दर्ज किया गया है। इन पांचों कार्यकर्ताओं पर न सिर्फ प्रचार के दौरान उपद्रव करने बल्कि कार रोककर आपत्तिजनक नारेबाजी करने का भी आरोप है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तरेगांव थाना क्षेत्र में FIR किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।