कल जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे

रायपुर।प्रदेश में दूसरे चरण के 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। जिसके मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। शाह आज रात को रायपुर पहुंचेंगे और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो चूका है,

जानकारी के अनुसार अमित शाह कल जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। दो विधानसभाओं में सभाएं लेंगे. वहीं 3 विधानसभाओं में रोड शो करेंगे। 15 नवंबर को भी अमित शाह का दौरा संभावित है।

अमित शाह कार्यक्रम
जनसभा – जशपुर विधानसभा
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: बागीचा
रथ सभा -जशपुर विधानसभा
समय: दोपहर 01:30 बजे
स्थान: महादेव दाद

रथ सभा – पाथल गांव विधानसभा
समय: दोपहर 2:15 बजे

See also  25 वर्षाें से लंबित भू-अर्जन मुआवजे के प्रकरण का CM ने किया निराकरण, प्रभावित किसानों को बांटे 7 करोड़ रूपये

स्थान: कन्साबेल
जनसभा – कुनकुरी विधानसभा
समय: दोपहर 03:00 बजे

स्थान: कन्डोरा मैदान
जनसभा – चंद्रपुर विधानसभा
समय: शाम 04:00 बजे

स्थान: डभरा
रोड शो – रायगढ़ विधानसभा
समय: शाम 05:00 बजे
स्थान: कबीर चौक से कोतरा रोड थाना