दुर्ग: दुर्ग संभाग में 20 विधानसभा सीटें हैं. इनमें 6 सीटें दुर्ग जिले में पड़ता है. इन 6 सीटों में 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि एक सीट पर भाजपा काबिज है. दुर्ग जिले के 6 विधानसभा सीटों में एक वैशाली नगर विधानसभा सीट है. इस सीट पर भाजपा का कब्जा है. यहां के विधायक विद्यारतन भसीन थे. कुछ दिनों पहले ही उनका निधन हो गया. स्वर्गीय विद्यारतन भसीन ने कांग्रेस के बदरुद्दीन कुरैशी को हराकर जीत हासिल की थी.

वैशाली नगर विधानसभा सीट को जानिए:

वैशाली नगर विधानसभा सीट साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. यहां की पहली विधायक भाजपा की सरोज पांडेय थी. सरोज पांडेय एक ही समय में विधायक और सांसद भी रहीं. हालांकि सांसद बनने के बाद सरोज पांडेय को विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद यहां उपचुनाव हुए. उपचुनाव में कांग्रेस के भजन सिंह निरंकारी की जीत हुई. ये सीट जनरल सीट कहलाती है. यहां हर वर्ग के लोग रहते हैं. जानकारों के मुताबिक इस सीट पर संघ से जुड़े लोग ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हैं. शुरू से ही ये सीट भाजपा का गढ़ रही है.

वैशाली नगर विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या:

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,41,369 है. इसमें 1,21,431 पुरुष मतदाता हैं. वहीं, 1,19,938 महिला मतदाता हैं. यानी कि इस सीट पर पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।