लोगों को जबरदस्ती ले रहा था, मतदान कराने

बिलासपुर। चुनाव बहिष्कार करने वाले स्थानीय लोगों को जबरदस्ती मतदान कराने ले जा रहे पटवारी एसडीएम पर नजर पड़ते ही हंगामा मचाया। कार में नजर पड़ते ही गुस्सा भड़क गया और महिलाओं, युवक, युवतियों ने मिलकर कार को चारों ओर से घेर लिए।
पटवारी, एसडीएम, तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाया। महिलाओं व युवतियों ने कार के भीतर पटवारी को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखे।

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बोदरी के वार्ड नंबर 10 ग्राम डडहा बूथ क्रमांक 210 के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। दोपहर तीन बजे तक कोई भी मतदाता वोट डालने बूथ नहीं गए। इस बीच पटवारी पराग महलांग ने कुछ ग्रामीणों को अपने कार में बैठाकर जबरदस्ती वोट डलवाने ले जा रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। इसके बावजूद ग्रामीण पटवारी को घेरकर रखे। नगर पंचायत बोदरी के वार्ड नंबर 10 में पचास साल से सड़क नहीं बनी है। जर्जर सड़क से स्थानीय लोगों को आना जाना करना पड़ता है।

See also  एचएनएलयू दीक्षांत समारोह में शामिल हुए CJI रमणा, अभिभाषण में की सीएम की तारीफ

बरसात के समय में वार्ड के भीतर एंबुलेंस गाड़ी भी नहीं पहुंच पाती है। यहां की जनसंख्या करीब ढाई हजार है। 960 मतदाता है। सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सैकड़ों बार जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन व सीएम को भी पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई है।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ. इस दौरान बोदरी के वार्ड नंबर 10 के ड़ड़हा में मतदाताओं ने मतदान का कड़ा विरोध किया. मतदान दल को बंधक बनाकर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए.

मतदान दल की गाड़ी को बीच सड़क पर घेरा और मतदाताओं ने मतदान दल की गाड़ी में तोड़फोड़ भी किया। उग्र हंगामा और तनाव की स्थिति बनी रही. इस बीच पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों को समझाइश देकर पुलिस व प्रशासन की टीम चुनाव दल को लेकर वापस निकली। ग्रामीण भी वापस अपने घर लौट गए।

See also  Delhi Omicron: ओमिक्रॉन वेरियेंट की तेज रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरना पॉजिटिव, सोमवार को ही की थी चुनावी रैली

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू