रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने शिक्षाकर्मियों को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के करीब सात हजार शिक्षाकर्मियों के संविलियन का आदेश जारी कर

दिए हैं।

 

संयुक्त सचिव सौरभ कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक पंचायत और नगरीय

निकाय में आठ साल की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षाकर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि छत्‍तीसगढ़

राज्‍य में करीब एक लाख 30 हजार शिक्षाकर्मी हैं। सरकार की इस घोषणा के बाद एक लाख 20 हजार

शिक्षाकर्मी जनवरी 2020 तक शिक्षा विभाग में शामिल हो जाएंगे।

कांग्रेस ने पूरा किया चुनावी वादा

एक जनवरी 2020 के बाद संविलियन से करीब नौ हजार शिक्षाकर्मी बचेंगे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव

से पहले सभी शिक्षाकर्मियों के संविलियन का वादा किया था। इसके बाद भूपेश बघेल सरकार ने अपना

वादा निभाया।

 

बता दें कि पहले चरण में छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पहले चरण में आठ साल की सेवा पूरी करने

See also  शराब घोटाला मामलाः अनवर ढेबर की याचिका पर आदेश, कोर्ट ने आठ डिस्टलरी संचालकों को बनाया आरोपी

वाले एक लाख दस हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया था। दूसरे चरण में तीन हजार शिक्षाकर्मियों

को शिक्षा विभाग में शामिल किया गया। राज्‍य सरकार के इस निर्णय से शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

 

शिक्षा कर्मियों के संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार ने अपना वादा निभाकर बेहतर काम

किया है। इससे न केवल शिक्षाकर्मियों को प्रोत्‍साहन मिलेगा वरन वे बेहतर काम के प्रति भी प्रेरित होंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।