बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना आ रही है। मौके पर पुलिस के मौके पर पहुंचे हुए है। घटना हिरमी के सीमेंट फैक्ट्री की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुहेला थाना के हिरमी गांव की है। यहां पर अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री है। दोपहर में फैक्ट्री में काम चल रहा था। इस दौरान भारी संख्या में मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जबरदस्त था कि तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। वहीं हादसे में कई मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर लाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर आफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस भी घटना स्थल पर है और हादसों के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सभी मृतक फैक्ट्री के आसपास के गांव के रहने वाले थे।

See also  National Ramayana Festival : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आज दूसरा दिन, 8 राज्यों के रामायण दल दें रहे है प्रस्तुति