फर्रुखाबाद। Big Blast : कादरी गेट थाना क्षेत्र के सातनपुर मंडी के पास शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में अचानक तेज धमाका हो गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में कोचिंग में पढ़ रहे लगभग दस छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तीव्र था कि उसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के कई मकानों की दीवारें तक हिल गईं। कोचिंग सेंटर की इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। दीवारों और छत के मलबे के टुकड़े 50 मीटर तक बिखर गए, जबकि लोहे की जाली 150 मीटर दूर जाकर पानी के गड्ढे में गिरी।

घटना के समय कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों के शरीर के टुकड़े तक घटनास्थल पर बिखरे मिले, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। छात्रों की मोटरसाइकिलें, स्कूटी और साइकिलें भी कई मीटर दूर जा गिरीं।

See also  Bihar Assembly Election Result 2020: बिहार के दिल में का बा, घंटेभर में बदल गई तस्वीर, NDA 124 और महागठबंधन 107

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक शिक्षक को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। फिलहाल, यह धमाका किस कारण हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम विस्फोट के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।