रायपुर। Big Breaking : राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। शनिवार, 16 मई 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के बाद वे अब राज्य के पुलिस महकमे की स्थाई कमान संभालेंगे।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के निवासी अरुण देव गौतम का प्रशासनिक ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वे छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक गृह सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2002 में संयुक्त राष्ट्र मेडल (कोसोवो), 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

See also  माघ माह की सप्तमी तिथि पर हुआ था मां नर्मदा का अवतरण, इस दिन करें स्नान, दान

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।