16% Reservation Promise To SC -कांग्रेस के जान घोषणा पत्र को लेकर कल राजभवन जायेंगे भाजपाई
16% Reservation Promise To SC -कांग्रेस के जान घोषणा पत्र को लेकर कल राजभवन जायेंगे भाजपाई

विशेष संवादाता, रायपुर

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय व वरिष्ठ नेता विधायक पुन्नूलाल मोहिले के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा जो छलपूर्वक दूषित भाव से अनुसूचित जाति वर्ग के 16 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 13 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है व विधानसभा में पास कर अनुशंसा के लिए राजभवन भेजा है उसके खिलाफ राज्यपाल से मिलेगी।

कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में एससी को 16% आरक्षण के वादे किए व अब वह इससे मुकर रही है। जिसके विरोध में दिनांक 16 दिसंबर दोपहर 2 बजे घड़ी चौक भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समीप एकत्रित होकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जायेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।