6 विधानसभा,1 लोकसभा उपचुनाव के रुझान मैनपुरी में 43 हजार वोटों से डिंपल आगे
6 विधानसभा,1 लोकसभा उपचुनाव के रुझान मैनपुरी में 43 हजार वोटों से डिंपल आगे

टीआरपी डेस्क

राज्यों की 6 विधानसभा सीटों, और 1 लोकसभा सीट पर चुनावी रुझान सब कुछ बयान करने लगे हैं। सबसे चर्चित लोकसभा उपचुनाव सीट है स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की बहु डिंपल यादव सपा प्रत्याशी के तौर पर आगे चल रही हैं। उन्होंने आजम के गढ़ में सपा प्रत्याशी के तौर पर भाजपा को टक्कर दे दी हैं।

देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव 80 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। BJP और सपा के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

वहीं, आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा को सपा टक्कर दे रही है। यहां सपा के आसिम रजा आगे चल रहे हैं। खतौली में शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही थी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गई है।

उपचुनाव काउंटिंग के अपडेट्स…

0 मैनपुरी में डिंपल यादव ने 43,000 वोटों से बढ़त बना ली है। यहां BJP के रघुराज शाक्य से डिंपल का मुकाबला है।

0 रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने अब पिछड़ गए हैं। यहां उनका मुकाबला आजम के करीबी आसिम रजा से मुकाबला है।​​

0 खतौली में रालोद प्रत्याशी मदन भैया आगे चल रहे हैं।​​ विक्रम सैनी की पत्नी और BJP कैंडिडेट राजकुमारी सैनी फिर पिछड़ गई हैं।

0 राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

0 कुढ़नी सीट में भाजपा के कैंडिडेट केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। उनकी कड़ी टक्कर जेडीयू के मनोज कुशवाहा से है।

0 भानुप्रतापपुर सीट में अभी तक के रुझानों में कांग्रेस की सावित्री मंडावी 1907 वोटों से आगे चल रही हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।