Balasore Train Accident - हादसे पर PM. मोदी ने कहा दर्दनाक, जो दोषी उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी
Balasore Train Accident - हादसे पर PM. मोदी ने कहा दर्दनाक, जो दोषी उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी

टीआरपी डेस्क

ओडिशा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है ये बहुत दर्दनाक था। दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए बालासोर के एक अस्पताल पहुंचे मोदी ने कहा कि जो लोग घायल हुए हैं सरकार उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना। हर प्रकार की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जो दोषी पाया जाएगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है ये बहुत दर्दनाक था। जो लोग घायल हुए हैं सरकार उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना है। हर प्रकार की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जो दोषी पाया जाएगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल की स्थिति का जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल से कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से बात की। उन्होंने उनसे घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।

See also  नक्सल विरोधी अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता, 5 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का साथ, एसपी के सामने किया सरेंडर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।