Bharat Jodo Yatra - धक्का-मुक्की में गिरे दिग्गी राजा पर कांग्रेस का अंदाज़-ऐ-जवाब
Bharat Jodo Yatra - धक्का-मुक्की में गिरे दिग्गी राजा पर कांग्रेस का अंदाज़-ऐ-जवाब

विशेष संवादाता, रायपुर

भारत जोड़ो यात्रा के एमपी में आने की बाद भीड़ और धक्का-मुक्की में दिग्विजय सिंह के गिरने के बाद हंगामा मच गया था। पूर्व मुख्यमंत्री, यात्रा के संयोजक और वरिष्ठ कोंग्रेसी दिग्गी राजा भी गिरने के बाद काफी नाराज़ हुए थे। लेकिन उस हादसे पर मिडिया को जवाब देने का मज़ाकिया अंदाज़ अब चर्चा में है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हादसे को चुटकी लेते हुए रहस्योद्घाटन किया कि दिग्विजय 1 नहीं 4 बार गिर चुके हैं। यह बोलते ही हंसते हुए जयराम रमेश ने कहा पहली बार एमपी में गिरे ! उनका मतलब था चुनाव हारने से था।

मज़ाकिया अंदाज़ में पार्टी के वरिष्ठ नेता के गिरने की बात का उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने इस बहाने मध्य प्रदेश की सड़कों पर भी कटाक्ष किया और एमपी खरगौन की सड़को को खूनी रोड तक कहा। सुनिए जयराम रमेश का वह वीडियो —

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।