Bhupesh Lashed Out At BJP Before Going To Bhopal -धान पर धन्यवाद वाले बयां पर बरसे भूपेश
Bhupesh Lashed Out At BJP Before Going To Bhopal -धान पर धन्यवाद वाले बयां पर बरसे भूपेश

विशेष संवादाता, रायपुर

सीएम भूपेश बघेल का बयान- Bjp प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर किया पलटवार कहा पहले वह बताएं कि उनकी पार्टी में कितनी स्वीकार्यता है। हमारा तो पूरा राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चल रहा है। भारत जोड़ो इसके बाद हाथ से हाथ जोड़ो। भाजपा इससे बौखलाई हुई है क्योंकि इसका कोई तोड़ नहीं है।

धान खरीदी पर भाजपा को धन्यवाद देने पर कहा, भाजपा बताएं जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तब उन्होंने धान खरीदी पर कितने बार धन्यवाद दिया था।वह दूसरे से कैसे अपेक्षा कर सकते हैं। भाजपा तो 50 55 लाख मीट्रिक टन तक भी नहीं पहुंचती थी।

आज 23 लाख से अधिक किसान धान बेच रहे हैं। भाजपा के समय धान का रकबा कम होते जा रहा था। किसानों की संख्या बढ़ कर 23 लाख गई। भाजपा किसान विरोधी है। हमारी शासनकाल में उत्पादन दोगुना हो गया है। कांग्रेसी सरकार में लोगों का कृषि के तरफ रुझान बढ़ा है।

See also  जंतर मंतर में धरना देने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दिल्ली हुए रवाना, बोले "हम डरने वाले नहीं"

2023 को लेकर भाजपा की जशपुर में गढ़ वापसी को लेकर कहा इनके पास कुछ है ही नहीं धर्मांतरण,संप्रदायिकता l,दंगा फैलाना। भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली में देखो कैसे मारपीट कर रहे थे। ये सब दंगा फैलाने का काम कर रहे हैं,इसमें इनकी मास्टरी है। आज भाजपा छटपटा रही है, जो आज उनके पांव उखड़ गए कैसे यहां फिर पैर पसारे ये देख रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।