रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे घरेलू, व्यवसायिक और खासकर कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कदम ऊर्जा कंपनियों के बढ़ते खर्च और राजस्व घाटे को देखते हुए उठाया गया है।

नई दरें

  • घरेलू उपभोक्ता: अब 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट अधिक चुकाने होंगे
  • गैर-घरेलू (व्यवसायिक): औसतन 25 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी
  • कृषि पंप: सीधे 50 पैसे प्रति यूनिट की बड़ी वृद्धि

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।