Big Change In IPL 2023 Points Table - बड़ा बदलाव लखनऊ को घाटा तो चेन्नई फायदे में …
Big Change In IPL 2023 Points Table - बड़ा बदलाव लखनऊ को घाटा तो चेन्नई फायदे में …

टीआरपी डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 16वें सीजन का छठा मैच सोमवार 3 अप्रैल को खेला गया। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता और टीम का खाता खुल गया। एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, लखनऊ को पहली हार मिली है। ऐसे में जान लीजिए कि आईपीएल 2023 की प्वॉइंट्स टेबल का हाल क्या है।

इस समय आईपीएल 2023 की प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने बड़े जीत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दर्ज की थी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स इस जीत के बाद अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जो पहले मैच के बाद सातवें स्थान पर थी। हालांकि, इस हार का नुकसान लखनऊ सुपर जाएंट्स को हुआ है, जो दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसकने के लिए मजबूर हुई है।

आईपीएल के इस सीजन की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जिसने मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में हराया था। चौथे स्थान पर गुजरात टाइटन्स और पांचवें पायदान पर पंजाब किंग्स है। कोलकाता नाइट राइडर्स छठे स्थान से सातवें स्थान पर खिसक गई है। इसके अलावा IPL 2023 की प्वॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

See also  IPL 2020: पहले क्वालीफायर में आज इन टीमों की होगी भिड़ंत, कांटे की टक्कर की उम्मीद

अब तक 6 टीमों को जीत का खाता खुल गया है। गुजरात जाएंट्स, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद चार ऐसी टीमें बाकी हैं, जिन्हें दो अंक हासिल करने हैं। दिल्ली के पास आज बड़ा मौका है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।