BJP Bid To Change The Name Of Indira Gandhi University - बीजेपी बोली, इंदिरा गांधी कृषि विवि.का नाम माता कौशल्या पर रखें भूपेश
BJP Bid To Change The Name Of Indira Gandhi University - बीजेपी बोली, इंदिरा गांधी कृषि विवि.का नाम माता कौशल्या पर रखें भूपेश

टीआरपी डेस्क

रायपुर। कमल विहार का नाम बदलकर माता कौशल्या विहार रखे जाने पर पूर्व पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा माता कौशल्या के नाम पर राजनीति केवल कांग्रेस ही कर सकती है। कमल विहार पर कार्य और नामकरण भाजपा शासनकाल में हुआ। मूणत ने स्पष्ट किया कि बीजेपी और उन्हें माता कौशल्या के नाम पर विरोध नहीं है। रायपुर की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछ रही है साढ़े 4 साल में क्या काम किया, जिससे वाहवाही मिले।

बीजेपी के पूर्व मंत्री ने भूपेश सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि नया नामकरण करने और फ़ोटो चिपकाने से कोई अपनी छाप नहीं छोड़ सकता है। भूपेश बघेल को कमल विहार नाम से एलर्जी क्यों है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का नाम बदलकर माता कौशल्या के ऊपर क्यों नहीं कर सकते। झीरमघाटी के शहीदों के नाम पर कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस। कांग्रेस केवल माता कौशल्या के नाम का राजनीतिक उपयोग कर रही है

See also  रमन सिंह अपनी बात साफ करें अडानी को एमओयू देने के पक्ष में हैं कि नहींः सीएम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।