Breaking News, Chief Minister Mitan Yojana - प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में भी योजना लागू

टीआरपी डेस्क

रायपुर। मुख्यमंत्री मितान योजना अब प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में भी लागू करने का एलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टवीट कर यह खुशखबरी प्रदेश की जनता को दिया है। अभी तक 14 नगर निगमों में संचालित मुख्यमंत्री मितान योजना अब प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में भी लागू की जाएगी।

इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि अब घर बैठे सरकारी दस्तावेज पाने का लाभ अधिक लोग ले पाएंगे. कॉल करें 14545 पर और घर बुलाएँ मितान।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।