Brijmohan
Brijmohan Called Congress A Monster - बीजेपी विधायक बृजमोहन ने किसे कहा ताड़का, कालनेमी और पूतना राक्षस

विशेष संवादाता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्यपाल के अधिकारों की समीक्षा करने की बात कहे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल जी जिस राज्यपाल ने आपको शपथ दिलाई, जिस संविधान के तहत अब मुख्यमंत्री बने हैं आप उसी पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या संविधान और राज्यपाल के अधिकार आपकी सुविधानुसार होंगे?

बृजमोहन ने कहा की राज्यपाल के अधिकारों की समीक्षा की बात कहकर आप संविधान का अपमान कर रहे हैं। इसका अधिकार किसी को है तो राष्ट्रपति को है, संसद को है, और आप तो अपने आप को राष्ट्रपति और संसद, संविधान से ऊपर मानने लगे हैं।

बृजमोहन ने भूपेश से कहा की आपके अधिकारों की समीक्षा कौन करेगा? आप राज्यपाल जी के खिलाफ बोल देते हैं, संविधान के खिलाफ बोल देते हैं। कभी नेहरू जी ने, इंदिरा जी ने, नरसिम्हा राव जी ने भी इस प्रकार की बात नहीं की।

उन्होंने कहा मुझे लगता है भूपेश जी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय नेता हो गए है। बदहाली के दौर से गुजर रहे छत्तीसगढ़ की चिंता छोड़, जिन मुद्दों से जनता का कोई सरोकार नही है बेवजह उन बातों को कर, जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।