Chhattisgarh Pradesh Youth Congress Marched To Raj Bhavan -अडानी के विरुद्ध JPC की मांग को लेकर पैदल मार्च
Chhattisgarh Pradesh Youth Congress Marched To Raj Bhavan -अडानी के विरुद्ध JPC की मांग को लेकर पैदल मार्च

टीआरपी डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में अडानी के विरुद्ध JPC की मांग को लेकर पैदल मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.। राजभवन तक पैदल मार्च करने वालों में गुलज़ेब अहमद, प्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे। सभी के हाथों में अडानी के खिलाफ बैनर, पोस्टर और तख्तियां थीं।

बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के समर्थकों, नेताओं ने बड़ी संख्या में राजभवन कूच किया। केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के लोग रैली के तौर पर राजभवन पहुँचते ही जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से मुलाकात की जिद में अड़े हुए थे। खासी समझाइश के बाद राजभवन का स्टाफ युवा कोंग्रेसियों के हाथ से ज्ञापन भी लिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।