CM Bhupesh's Taunt On BJP's Love &Jihad - भूपेश ने कहा बीजेपी नेताओं की बेटियां शादी करे तो लव, बाकि करें तो जिहाद !
CM Bhupesh's Taunt On BJP's Love &Jihad - भूपेश ने कहा बीजेपी नेताओं की बेटियां शादी करे तो लव, बाकि करें तो जिहाद !


टीआरपी डेस्क

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं और उनकी बेटियों पर लव-जिहाद मामले में सीधा कटाक्ष किया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान लव जिहाद के सवाल पर सीएम श्री बघेल भाजपा पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बेटियां शादी करें तो लव, बाकी करें तो जिहाद। हालाँकि उन्होंने स्पष्ट नाम लेकर उन बीजेपी नेताओं के नाम उजागर नहीं किये जिनकी बेटियां ऐसे लव मरीज की हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा के बिरनपुर मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा​ कि, बिरनपुर की घटना दुखद है, लेकिन इसको लेकर भाजपा राजनीतिक रोटी सेंक रही हैं। इस मामले में भाजपा नेता भीड़ के साथ सीधे गांव पहुंच गए। यहां भाजपाइयों का साहू परिवार का दुख कम करना उद्देश्य नहीं, बल्कि राजनीतिक रोटी सेंकना था।

CM भूपेश बोले Ex CM रमन ने राज्य को पीछे धकेल दिया

पत्रकारों से चर्चा के दौरान लव जिहाद के सवाल पर सीएम बघेल भाजपा पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि, भाजपा नेताओं की बेटियां शादी करें तो लव, बाकी करें तो जिहाद। भाजपा के प्रदेश के सबसे बड़े नेता की बेटी कहाँ है ये पूछना चाहिए। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पिछले 15 साल में प्रदेश को बहुत पीछे धकेल दिया।

See also  12 साल पहले हुए किसान आंदोलन की याद में नेशनल हाइवे जाम किया अन्नदाताओं ने, सरकार के समक्ष रखी ये मांगें...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।