CM Said Double Character Of BJP On Religious Conversion- एमपी में भी हो रहा धर्मांतरण, बीजेपी क्यों चुप है…
CM Said Double Character Of BJP On Religious Conversion- एमपी में भी हो रहा धर्मांतरण, बीजेपी क्यों चुप है…

विशेष संवादाता, रायपुर

धर्मांतरण सिर्फ छत्तीसगढ़ में हो रहा है, ऐसी बात नहीं है। मध्यप्रदेश में भी हो रहा है। वहां उनकी सरकार है तो वहां चुप हैं। जहां उनकी सरकारें नहीं वहां हल्ला करते हैं। देश में उनकी सरकार है। लोकसभा और राज्यसभा में पूर्ण बहुमत है, फिर बिल क्यों नहीं ले आए? उन्हें किसने रोका है? उन्हें काम तो करना नहीं है। उन्हें तो राजनीति करनी है।

समाज में जहर कैसे घोला जाए। भाई-भाई को कैसे लड़ाया जाए। यह भाजपा का काम है, क्योंकि जब वे लड़ाई नहीं कराएंगे, तब तक उनका भला होने वाला नहीं है। धर्मांतरण के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है। हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा, ये लोग (भाजपाई) धर्मांतरण के नाम से राजनीति करते हैं। वे समस्या खड़ी करते हैं, उसका निदान नहीं करते। करना चाहते तो देश में उनकी सरकार है।

See also  Breaking News: Earthquake tremors again in Delhi-NCR - तीसरी बार हिली राजधानी दिल्ली

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।