CM's Meeting With The Police In The New Year -नए साल में खाखी संग वक्त बिताएंगे सीएम
CM's Meeting With The Police In The New Year -नए साल में खाखी संग वक्त बिताएंगे सीएम

विशेष संवादाता, रायपुर

नए साल की शुरुवात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस वालों के संग भेंट-मुलाकात करेंगे। कल सुबह 11 बजे 1 जनवरी रविवार को सीएम के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी आला अधिकारी भी रूबरू होंगे। पुलिस लाइन में रविवार की दोपहर को उक्त भेंट-मुलाकात संभावित है।

जानकारी के मुताबिक सीएम से न्यू ईयर मीट में पुलिस मुख्यालय ही नहीं पुलिस जिलों के आला अधिकारी भी मिलेंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था, बेहतर पुलिसिंग के अलावा विभागीय ज़रूरतों पर भी मुख्यमंत्री बातचीत करेंगे। सीएम और पुलिस अधिकारीयों की इस मुलाकात की तैयारियां पूरी हो चुकी है। बताते हैं कि खाखी से मुलाकात के बाद सीएम श्री बघेल मिडिया से भी चर्चा करेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।