विशेष संवादाता

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्णय लिया है कि जय- भारत सत्याग्रह के तहत प्रदेश के समस्त नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के अंतर्गत 15 से 20 अप्रैल 2023 के बीच कम से कम 4 हाट- बाजारों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जायेगा। नुक्कड़ सभा में प्रासंगिक मुद्दों व मोदी अडानी गठजोड़ और राष्ट्रीय सम्पत्तियों के लूट को आम जनता के बीच पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।

सुशील आनंद शुक्ल अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक 6 दिनों के लिए होने वाले इस नुक्कड़ सभा के जरिये कांग्रेस पार्टी जन जन को जागरूक करेगी। बता दें कि कांग्रेस अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को उजागर करने की रणनीति के तहत ही यह सब कर रही है। राहुल गांधी भी लगातार दोनों के रिश्तों और गठजोड़ को लेकर मुखर हैं।

See also  ब्रेकिंग:नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाए गए रायपुर के तिवारी दंपती, 23 को लौटेंगे मुंबई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।