Durg's Son Is Being Exploited In Saudi -बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी विदेश मंत्री जयशंकर से मदद
Durg's Son Is Being Exploited In Saudi -बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी विदेश मंत्री जयशंकर से मदद

विशेष संवादाता

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी के बेटों की विदेश से सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने का निवेदन करते हुए एक पत्र सौंपा है। श्री साव ने पत्र के साथ दुर्ग जिला (छत्तीसगढ़) के बोरी थानांतर्गत ग्राम डोमा निवासी मिथिलेश साहू का आवेदन भी संलग्न किया है,जिसमे उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव से मदद की गुहार लगाई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने विदेश मंत्री श्री जयशंकर को सौंपे गए पत्र में बताया कि ग्राम डोमा निवासी गोपाल साहू व तीन अन्य लोगों को दुर्ग जिला (छत्तीसगढ़) के ग्राम कुरुद निवासी नीरज सोनी ने 01लाख रुपए की राशि लेकर सऊदी अरब में नौकरी के लिए दम्मन सेंट्रल कास्ट फैक्ट्री, न्यू इंडस्ट्रियल एरिया, पो.ऑ. बॉक्स-4794, दम्मन-31412, सऊदी अरब भेजा गया; परंतु वहाँ परिस्थितियाँ विपरीत रहीं। इन लोगों से वहाँ 18 से 20 घंटे काम लिया जा रहा है। भोजन व निवास की समुचित व्यवस्था नहीं है। इनका शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। श्री मिथिलेश साहू ने अपने आवेदन के माध्यम से अपने परिजन गोपाल साहू व अन्य तीन लोगों की सकुशल व सुरक्षित भारत वापसी का निवेदन किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने अपने पत्र में विदेश मंत्री श्री जयशंकर से आग्रह किया है कि इस मामले में संज्ञान लेकर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।