Get Alcoholics Alert In The New Year - ड्रंकन ड्राइव से बचने के लिए जनहित में पुलिस का वीडियो सन्देश
Get Alcoholics Alert In The New Year - ड्रंकन ड्राइव से बचने के लिए जनहित में पुलिस का वीडियो सन्देश

विशेष संवादाता, रायपुर

नए साल को लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन तक ने सख्ती बरतने की तैयारी कर ली है। अगर शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए, तो गाड़ी वहीं जब्त की जाएगी। इतना ही नहीं, सादी वर्दी में पुलिस के जवान कोने कोने में तैनात रहेंगे। बाकायदा छत्तीसगढ़ पुलिस ने जनहित में ड्रंकन ड्राइव से बचने और उसके नुक्सान का वीडियो सन्देश भी बनाकर अपील किया है।

आबकारी विभाग की मानें तो इस साल तकरीबन 40 करोड़ की शराब नए साल के जश्न में एक दिन में बिकेगी। औसतन रोजाना 25 करोड़ की शराब प्रदेश में खप जाती है, लेकिन नए साल के जश्न में 15 करोड़ ज्यादा की शराब बिकने की संभावना है।

रात दो बजे तक 600 जवानों की गश्त

31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न के दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 600 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। रात 2 बजे ट्रैफिक पुलिस की टीम ब्रीद एनालाइजर से गाड़ी में आना-जाना करने वालों की जांच करेंगे। जो भी नशे में गाड़ी चलाते मिलेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उनकी गाड़ी भी जब्त की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।