टीआरपी डेस्क

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि रुझानों में 36 पर आगे चल रही है। भाजपा 7 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि रुझानों में 19 पर आगे चल रही है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।