रायपुर। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 2023 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया है। जिसके अनुसार-

  • आईएएस अनुपमा आनंद को सहायक कलेक्टर रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली महासमुंद भेजा गया हैं।
  • आईएएस एम भार्गव को सहायक कलेक्टर दुर्ग से अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ राजनांदगांव भेजा गया हैं।
  • आईएएस तन्मय खन्ना को सहायक कलेक्टर बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा कोरबा भेजा गया हैं।
  • आईएएस दुर्गा प्रसाद को सहायक कलेक्टर जांजगीर चांपा से अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा रायगढ़ भेजा गया हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।