Income Tax Investigation Almost Complete- आईटी रेड में 21 ठिकानों में से सिर्फ 2 जगहों पर जांच जारी, 100 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा
Income Tax Investigation Almost Complete- आईटी रेड में 21 ठिकानों में से सिर्फ 2 जगहों पर जांच जारी, 100 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा

विशेष संवादाता, रायपुर

तीन दिन से आयकर अपवंचन के संदेह में जारी आयकर सतर्कता टीम की संयुक्त कार्रवाई आज अंतिम चरण में है। कुल 21 ठिकानों में शुरू की गई आयकर दबिश के बाद आज जांच टीम 19 प्रीमाइसेस से जांच के बाद लौट गई है। एक ही कारोबारी संस्थान के सिर्फ दो स्थानों में जांच आज रात या फिर कल तक पूरी हो जाएगी। बताते है कि बैंक लॉकर्स की पड़ताल इसके बाद होगी। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगरयूनियन बैंक में तकनीकि वजहों से कुछ लॉकर्स नहीं खोले जा सके हैं।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक सिंघानिया बिल्डकॉन के ठिकानों पर अभी भी अन्वेषण टीम रुकी हुई है। जांच के दौरान कारोबारी और अधिकारीयों के बीच बुज़ुर्ग की तबियत को लेकर भी तल्ख़ बहस हुई है। जांच टीम के व्यव्हार को लेकर भी कारोबारी ने अधिकारीयों से नाराज़गी जाहिर किया है।

बताते हैं कि बिल्डर, कांट्रेक्टर और कारोबारी लेनदेन के अलावा कमाई से ज्यादा खर्चों के दस्तावेज टीम को मिले हैं। लूज़ पेपर्स, कच्चे में लेनदेन और बरामद दस्तावेजों से फ़िलहाल कर अपवंचन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा सकता है। हालाकि अभी अधिकृत तौर पर विभागीय अधिकारी कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं। उनका कहना है स्क्रूटनी के बाद ही असेसमेंट कर कर अपवंचन का खुलासा होगा।

See also  FSSAI का बड़ा एक्शन: इमामी समेत 8 फूड कंपनियों को नोटिस, क्या आप भी हेल्दी सोचकर लेते हैं इनके प्रोडक्ट्स

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।