Karnataka CM's Name Final - CM के लिए सिद्धारमैया का नाम, आज रात नहीं अब कल होगा एलान
Karnataka CM's Name Final - CM के लिए सिद्धारमैया का नाम, आज रात नहीं अब कल होगा एलान

टीआरपी डेस्क

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया का नाम लगभग तय हो गया है। आज रात तक नाम का ऐलान होना था लेकिन अब कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन होंगे यह घोषणा होगी। दिल्ली दरबार सूत्रों की मानें तो उपमुख्यमंत्री वाला गेम प्लान अब भी बचा हुआ है, लेकिन ढाई-ढाई साल वाला कॉन्सेप्ट तीनों CM इन वेटिंग ने सिरे से खारिज कर दिया है। ऐसे में तीनों दावेदारों की मनः स्थिति को देखते हुए फैसला आज देर रात लेना था अब इसे कल लिया जायेगा। पार्टी जानकारों की मानें तो डीके शिवकुमार और जी परमेश्वर से सिद्धारमैया का पलड़ा भारी रहा। आज रात तक नाम का एलान भी किया जाने वाला था पर सोनिया का समय नहीं मिला और अब यह कल बुधवार को एलान होगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंच चुके हैं। खड़गे से मिलने के लिए​​​ सिद्धारमैया भी पहुँच गए थे। इन दोनों बैठकों में पार्टी के केंद्रीय ऑब्जवर्स भी रहेंगे। खड़गे की दोनों नेताओं से मुलाकात के बारे में सोनिया गांधी को रिपोर्ट दी जाएगी। फिर राहुल-सोनिया दोनों नेताओं से बात करेंगे। सोनिया अभी दिल्ली में नहीं हैं। वे जल्द ही शिमला से दिल्ली पहुंचने वाली हैं। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि आज सब समय से हुआ हो गया पर सोनिया शिमला से लेट आईं इसलिए नाम का फैसला हो गया बस कर्नाटका CM की कुर्सी किसे मिली उसके नाम एलान कल होगा।

See also  ब्रेकिंग: CWC की बैठक,लॉकडाउन से बढ़ी बेरोजगारी, संकट से निपटने को हर परिवार को मिले 7,500 रुपए: सोनिया गांधी, सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रदेश के हालात की जानकारी

ऐसे साधेंगे नाराज़ को खरगे और राहुल

सिद्धारमैया का नाम लगभग तय मन जा रहा है। ऐसे में डीके शिवकुमार को पीसीसी चीफ के अलावा बड़ा पोर्टफोलियो दिया जायेगा। वैसे यह भी संभावना है की शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद भी ऑफर किया जा सकता है। डीके चाहते हैं कि इसमें किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। इसलिए वो ढाई-ढाई साल के CM को नकार सकते हैं।

सिद्धारमैया इसलिए बनते हैं ख़ास

सिद्धारमैया के CM बनने की संभावना ज्यादा रही। कांग्रेस ने करप्शन को मुद्दा बनाया और डीके पर करप्शन के आरोप हैं। वो जेल में भी रहे। इसके अलावा सिद्धारमैया पहले ही इसे अपना आखिरी इलेक्शन बता चुके हैं। ऐसे में विधायकों का इमोशनल सपोर्ट भी उनके साथ है और उनकी पोलिटिकल इमेज भी तुलना में साफ़ है। बस उनके नेतृत्व में पूर्व में चुनाव हारकर पार्टी का रुतबा घटा था और उनकी उम्र 76 साल है जो रस्ते का बढ़ा बनेगी।

See also  आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।