karnataka Election - एआईसीसी ने जारी किया आदेश…आबकारी मंत्री लखमा आब्जर्वर होंगे
karnataka Election - एआईसीसी ने जारी किया आदेश…आबकारी मंत्री लखमा आब्जर्वर होंगे

टीआरपी डेस्क

रायपुर। कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। कांग्रेस द्वारा कर्नाटक के बाद विधानसभा चुनाव के लिए आब्जर्वर की लिस्ट जारी किया गया हैं। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आब्र्जवर नियुक्त किया गया हैं। पार्टी सचिव के.सी.वेनुगोपाल द्वारा जारी लिस्ट में 14 लोगों का नाम जारी किया गया हैं।

इसमें बैगलोर सिटी के लिए सांसद कोडिकुन्नील सुरेश और पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला का नाम शामिल हैं। वही विधानसभा स्तर पर आब्जर्वर के लिए 12 लोगों का नाम नियुक्त किया गया हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ से आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम पहले नंबर पर शामिल किया गया हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।